{"_id":"667573f5c2cd7a1ffa01304c","slug":"water-will-be-provided-for-birds-at-public-places-in-11-wards-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-130091-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 11 वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए होगी पानी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 11 वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए होगी पानी की व्यवस्था
विज्ञापन
खास खबर
नगर परिषद हमीरपुर ने पशु पक्षियों के लिए शुरू किया बचाव अभियान
गर्मी और सूखे से बचाव के लिए जगह-जगह रखा जाएगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में पशु-पक्षियों और बेजुबान जानवरों को पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी। पशुओं की सहायता के लिए वार्ड से शहर तक पशुओं को पानी देने के लिए पॉट रखे जाएंगे। नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास और कर्मचारियों ने जानवरों की सहायता के लिए अनोखी पहल शुरू की है। कर्मचारी निजी वेतन से वार्डों में सूखे जल स्रोतों और शहर में सार्वजनिक स्थलों पर पशु पक्षियों के लिए पीने का पानी रख रहे हैं ताकि पशु पक्षियों को पानी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। कर्मचारी प्रतिदिन वार्डों और शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर जल स्रोतों में पानी भर रहे हैं। हालांकि, बरसात का मौसम शुरू हो गया है लेकिन अभी तक बारिश पूरी तरह से नहीं हो पाई है। ऐसे में वार्डों में जल स्रोत सूखे पड़े हुए हैं। इसी के चलते नगर परिषद के कर्मचारी शहर और वार्डों में पानी का प्रबंध कर रहे हैं। इस बार जिला में आग के कारण नगर परिषद हमीरपुर के जंगल वाले भाग पूरी तरह से जलकर राख हुए हैं और यहां पर पशु पक्षियों के लिए बनाए गए जल स्रोत पूरी तरह से सूख चुके हैं। पानी न मिलने से पशु पक्षियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों ने यह अभियान शुरू किया है। उन्होंने लोगों से भी अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए पानी रखने का आग्रह किया है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि 11 वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों को पानी की व्यवस्था की जा रही है।