{"_id":"57ed0dca4f1c1b8167574c6b","slug":"water-tanks-to-be-locked-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के टैंकों के ढक्कन की होगी तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के टैंकों के ढक्कन की होगी तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Drinking water
- फोटो : demo pics
विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत आईपीएच के सभी पेयजल टैंकों की तालाबं होगी। आईपीएच ने इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपमंडल के समस्त 127 के करीब पेयजल टैकों के ढक्कनों की तालेबंदी करने का निर्णय लिया है। टैंकों की चाबी विभागीय कर्मचारियों के पास रहेगी।
विज्ञापन
टैंकों के ताले केवल पानी के निरीक्षण और टैंकों की सफाई के दौरान ही खुलेंगे। कोई शरारती तत्व पेयजल टैंकों में कोई विषैला पदार्थ न मिला पाएं। पेयजल को स्वच्छ और शुद्ध रखा जा सके। पेयजल टैंकों में जहरीले पदार्थों की मिलावट के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले तीन दिन में सोलन जिले में पेयजल टैंक में जहरीला पदार्थ मिले होने के मामले सामने आए हैं। इसकी रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने आईपीएच को पेयजल टैंकों की तालेबंदी करने के फरमान दिए हैं। टैंकों की तालाबंदी करने के पीछे शिमला में पिछले दिनों मासूम युग की टैंक में मिली लाश भी मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
सहायक अभियंता सुशील कुमार का कहना है कि विभाग ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उपमंडल के 127 के करीब टैंकों में तालेबंदी प्रक्रिया शुरू कर दी है।