{"_id":"610d47728ebc3e88e62018fe","slug":"water-supply-of-the-area-affected-due-to-construction-work-of-medical-college-hamirpur-hp-news-sml379472786","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
रंगस के पास निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन।
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (नादौन)। उपमंडल के रंगस के साथ थाई मोड़ पर डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से काम करते समय पानी आपूर्ति के मुख्य पाइप तोड़ दिए हैं। इससे स्थानीय लोगों की जलापूर्ति बार-बार प्रभावित हो रही है। बांका राम, नेकराम, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार आदि ने कहा कि पिछले कई माह से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से निर्माण स्थल से होकर आने वाले पानी के मेन पाइप कई बार टूट चुके हैं। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को बार-बार पेयजल की समस्या आ रही है।
इस संदर्भ में जब जल शक्ति विभाग से कहा जाता है तो वह भी बार-बार पाइपों के टूटने की बात कहते हैं और यही वास्तविकता भी है। उन्होंने प्रशासन तथा संबंधित विभागों से मांग की है कि दोनों विभाग बैठकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें, ताकि आए दिन स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने मांग की है कि जल शक्ति विभाग अति शीघ्र मेडिकल कॉलेज प्रशासन से बात करके पानी के मेन पाइप तथा जल भंडारण टैंकों को निर्माण स्थल से बाहर स्थापित करे, ताकि समस्या का समाधान निकल सके।
उधर, जलशक्ति विभाग की कनिष्ठ अभियंता अनुभाग रंगस बीना ने कहा कि शिकायत मिलने पर पाइपों की मरम्मत करवा दी जाती है। अभी तक बाउंड्ररी का पता नहीं चल पाया है। जैसे ही इसका पता चलेगा, पाइप वहां से निकाल दिए जाएंगे।