{"_id":"66d6fb7e220202bba409d723","slug":"water-problem-in-brc-office-since-six-months-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-134982-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बीआरसी कार्यालय में छह माह से पानी की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बीआरसी कार्यालय में छह माह से पानी की दिक्कत
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग को खंड शिक्षा अधिकारी ने कई बार किया सूचित
बार-बार शिकायत करने के बावजूद नहीं किया गया समस्या का हल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। खंड शिक्षा कार्यालय हमीरपुर में छह माह से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे कार्यालय के कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी इस समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। कार्यालय में कभी पानी आता है तो कभी पानी नहीं आता है। ऐसे में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले छह माह से यही प्रक्रिया जारी है। कार्यालय में अपने कार्य से बाहर से ही कर्मचारी आते हैं। ऐसे में जब पानी की आपूर्ति ही नहीं होगी तो उन्हें भी दिक्कत होती है। शौचालयों आदि में पानी नहीं आ रहा है। इस बारे में कई बार जल शक्ति विभाग को कार्यालय से सूचना दी गई। अधिकारियों को फोन भी किए गए, लेकिन जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारी फोन उठाने तक ही जहमत नहीं करते हैं। इससे परेशानी और बढ़ जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी हमीरपुर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यालय में छह माह से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। कभी पानी आता है तो कभी नहीं आता है। इस बारे में कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। इस बारे में जल शक्ति विभाग हमीरपुर के सहायक अभियंता राकेश सोनी ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में नहीं थी। अब हल कर दिया जाएगा।