फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water pipes burst, ICU surgery department filled with water, patients shifted

Hamirpur (Himachal) News: पानी के पाइप फटे, आईसीयू के शल्य चिकित्सा विभाग में भरा पानी, मरीज शिफ्ट

Fri, 03 Nov 2023 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water pipes burst, ICU surgery department filled with water, patients shifted
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के शल्य विभाग के आईसीयू में भरा पानी व मिट्टी।स्रोत : संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के सर्जिकल वार्ड के आईसीयू में अव्यवस्थाओं का माहौल है। वीरवार को सर्जिकल वार्ड के अंदर पानी के पाइप फट गए। इससे आईसीयू में दाखिल मरीजों को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। इससे आईसीयू में दाखिल गंभीर मरीजों को खासी दिक्कत हुई। ये पाइप कई दिन से लीक कर रहे थे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से इनको ठीक नहीं करवाया जा रहा। इससे यहां बदबू आती रहती है तथा पानी आईसीयू में आ जाता है। आईसीयू में दाखिल मरीजों को भी इंफेक्शन आदि फैलने का खतरा हो जाता है। कई बार यहां ब्लॉकेज हो जाती है। इस बारे में मरीजों और तीमारदारों की ओर से अस्पताल प्रबंधन को मौखिक रूप में अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक इस समस्या का हल नहीं हो पाया।
विज्ञापन


अब समस्या ने गंभीर रूप ले लिया और वीरवार को ये पाइप पूरी तरह से फट गए और आईसीयू में पूरी तरह से पानी भर गया। सर्जिकल विभाग के चिकित्सकों ने तत्काल मरीजों को वहां से शिफ्ट किया ताकि किसी मरीज को कोई परेशानी न हो। ऐसे में सवाल यह उठता है कि समस्या के बारे में अवगत करवाने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने इसे ठीक क्यों नहीं करवाया। वहीं, तीमारदारों कल्पना, रीना, विनय, अजय, पल्लवी, सुमित्रा आदि ने कहा कि एक तो वैसे ही मरीजों को लेकर परेशान होते हैं और अस्पताल में आकर और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आईसीयू में दाखिल मरीज पहले ही गंभीर होते हैं और उन्हें वहां से उठाकर शिफ्ट करने में काफी दिक्कत हुई। कॉलेज प्रशासन को जल्द यहां पर मरम्मत कार्य करवाना चाहिए ताकि मरीजों को दिक्कत न हो। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि पानी का पाइप फट गया था। इस कारण यह सब हुआ। अब मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed