{"_id":"5797a15e4f1c1b697d21ecda","slug":"water-likeg","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी कक्ष में लीक होकर पहुंच रहा शौचालय का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी कक्ष में लीक होकर पहुंच रहा शौचालय का पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पानी की लीकेज हो रही है। शौचालयों की निकासी नालियां खराब हो गई है जिस कारण भवन के दीवारों पर पानी रिस रहा है। इस कारण दीवार से होते हुए पानी कमरे में आ रहा है। जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्टाफ सदस्यों को भी इमरजेंसी इलाज करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
रोगियों एवं तीमारदारों में सुनील कुमार, प्रदीप, अभिनव, राकेश, सुमित आदि का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष भूतल पर है। ऊपरी मंजिलों के शौचालयों की निकासी पाइपें दीवारों से सटी हैं। हालांकि भवन को बने करीब 16 साल से अधिक का समय हो गया है। ऐसेे में दीवारों के भीतर लगाई निकासी पाइपें जर्जर हो गई हैं, जबकि कई जगह से ब्लॉक भी हो गई हैं।
विज्ञापन
इसके चलते शौचालयों और वॉशरूम का पानी इमरजेंसी कक्ष में आ रहा है। इससे रोगियों और उनके तीमारदारों को ही नहीं, बल्कि चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों को भी आपातकाल में रोगियों को उपचार देने में परेशानी हो रही है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द लीकेज की समस्या का समाधान करवाया जाए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
एमएस डॉ. अर्चन सोनी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही लीकेज समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।