फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Waste of government money, paver tile uprooted in six months

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी धन की बर्बादी, छह माह में उखाड़ दी पेवर टाइल

Fri, 19 Jan 2024 03:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर में छह माह पूर्व डाली गई पेवर टाइल को स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए फिर उखाड़ा जा रहा है। मुहल्ले की इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से ये स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ माह पूर्व ही यहां पर पेवर टाइल डाली गई थीं, तब भी इस कार्य को किया जा सकता है।
विज्ञापन


सरकारी धन की बर्बादी कर बार-बार सड़कों को उखाड़ना उचित नहीं है। यहां पर लगाए गए स्पीड ब्रेकर से दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की भी लोगों ने आशंका जताई है। स्थानीय लोगों विनोद पुरी, मनीष पुरी, साहिल, विवेक, हरीश ठाकुर, दिनेश का कहना है कि ये स्पीड ब्रेकर बेहद गोलाकार तरीके से लगाए गए हैं। यदि स्पीड ब्रेकर लगाए भी जाने हैं तो इन्हें सही ढंग से निर्मित किया जाना चाहिए, ताकि विशेष तौर पर दोपहिया वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो। इन स्पीड ब्रेकर से दुर्घटना का अंदेशा कम होने के बजाय बढ़ गया है। विभाग को इस कार्य को सही ढंग से करवाना चाहिए। लोगों का कहना है कि हाईवे की तर्ज पर गलियों में स्पीड ब्रेकर लगाना उचित नहीं है। विभाग को फिजूलखर्ची करने के बजाय योजनाबद्ध तरीके से इस कार्य को करना चाहिए।
विज्ञापन


कोट
पार्षद डिंपल बाला ने कहा कि इस संदर्भ में विभाग की तरफ से उनसे कोई चर्चा नहीं की गई है। लोगों की सहूलियत के हिसाब से कार्य किया जाना चाहिए। छह माह पूर्व ही यहां पर पेवर टाइल डाली गई थी। उस दौरान इस कार्य को किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल ने कहा कि विभाग की तरफ से यहां पर स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। लोगों की सहूलियत को ध्यान में रख कर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed