फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Waiting for turn on cold floor for treatment outside OPD

Hamirpur (Himachal) News: ओपीडी के बाहर उपचार के लिए ठंडे फर्श पर बारी का इंतजार

Tue, 11 Feb 2025 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 11 Feb 2025 04:58 AM IST
विज्ञापन
Waiting for turn on cold floor for treatment outside OPD
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की नेत्र ओपीडी में फर्श पर बैठकर स्वास्थ्य लाभ का इंतजार करते बुजुर्ग। संव
सचित्र
विज्ञापन


अमर उजाला लाइव

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में हर ओपीडी के बाहर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से मरीज और तीमारदार परेशान
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को उमड़ी भीड़, कम पड़े बेंच और कुर्सियां
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ठंड के मौसम में मरीजों और तीमारदारों को फर्श पर बैठकर उपचार के लिए अपनी वारी इंतजार करना मजबूरी बन गया है। हालात ये हैं कि हर ओपीडी के बाद मरीजों के लिए बैठने के लिए दी गई सुविधा नाकाफी है, इस कारण मरीजों को फर्श पर बैठना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर रूप से बीमार और बुजुर्ग मरीजों की होती है।
स्थान : नेत्र ओपीडी। समय: 01:20 बजे। ओपीडी के बाहर मरीज फर्श पर बैठे हैं। यहां पर इक्का-दुक्का बैंच और कुर्सियों की व्यवस्था है, लेकिन अधिकतर तीमारदार और मरीज ठंडे फर्श पर ही बैठे हैं। जाहू से इलाज के लिए आए वरिष्ठ लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं मिली तो उन्हें मजबूरन ठंड में फर्श में बैठना पड़ा। ये बुजुर्ग अपने बेटे के साथ मेडिकल कॉलेज में आए थे। हर बार अवकाश के बाद अक्सर डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की अधिक भीड़ होती है। इस कारण व्यवस्थाएं कम पड़ जाती हैं। सामान्य दिनों में जहां ओपीडी एक हजार के करीब होती है, वहीं अवकाश के बाद यह ओपीडी 1200 से 1300 तक पहुंच जाती है। यह महज नेत्र ओपीडी की ही हालत नहीं, बल्कि हर ओपीडी के बाहर बैठने की व्यवस्था नाकाफी है जिस वजह से मरीजों और तीमारदारों को मजबूरी में ठंडे फर्श पर ही बैठना पड़ता है।
विज्ञापन


बॉक्स

शौचालय का पाइप टूटा
मेडिकल कॉलेज में आम लोगों के लिए शौचालय की सुविधा तो दी गई है, लेकिन यहां पर भी बेहतर रखरखाव का अभाव है। शौचालय में पाइप टूटा हुआ है, जिस कारण भी मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। इलाज करवाने आए मरीजों के साथ-साथ तीमारदारों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मेडिकल कॉलेज में व्याप्त असुविधाओं में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
-मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं। अवकाश वाले दिन के बाद अक्सर अधिक संख्या में मरीज आते हैं। उसके बाद भी यहां पर मरीजों को बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था है। हालांकि अस्पताल की व्यवस्थाओं की जिम्मा चिकित्सा अधीक्षक के पास होता है। -डॉ. रमेश भारती, प्रिंसीपल, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed