{"_id":"6a1f0d6e6e7813187d004f2a","slug":"waiting-for-bus-to-run-on-shimla-junglebari-route-for-a-year-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-195674-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शिमला-जंगलबैरी रूट पर एक साल से बस चलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शिमला-जंगलबैरी रूट पर एक साल से बस चलने का इंतजार
Tue, 02 Jun 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पिछले वर्ष बरसात में सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद की गई शिमला-जंगलबैरी बस सेवा अब तक बहाल नहीं हो पाई है। सड़क की स्थिति में सुधार होने के बावजूद बस संचालन शुरू न होने से बगवाड़ा पंचायत के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए यह समस्या अधिक गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय निवासी बिहारी लाल, मदन लाल, सुरेश कुमार, प्रीतम चंद और अमी चंद ने बताया कि शिमला-जंगलबैरी रूट पर बस शाम करीब 3:15 बजे डमूई से बगवाड़ा होते हुए अवाहदेवी के लिए चलती थी। बगवाड़ा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्थित है, जहां दोपहर करीब 3 बजे छुट्टी होने पर अवाहदेवी की ओर जाने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस बस से बड़ी सुविधा मिलती थी।
वर्तमान में बगवाड़ा से अवाहदेवी के लिए केवल एक सरकारी बस सेवा उपलब्ध है, जो दोपहर करीब 1 बजे अवाहदेवी जाती है और 1:30 बजे वापस आती है। इसके अलावा दिनभर क्षेत्र के लिए कोई अन्य सरकारी बस सुविधा नहीं है। उन्होंने परिवहन निगम से से शिमला-जंगलबैरी बस को जल्द दोबारा चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि सड़क की आवश्यक क्लीयरेंस प्राप्त नहीं हुई होगी, जिस कारण बस सेवा शुरू नहीं की जा सकी। संबंधित विभाग से क्लीयरेंस मिलती है, बस सेवा को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।