{"_id":"91ce8f2d7f787a87e63b34b609f8a0e7","slug":"wait-prolongs-for-february-ration-quata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में चीनी के कोटा के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी में चीनी के कोटा के लिए करना होगा इंतजार
गगन दीप, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 10 Feb 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के राशनकार्ड धारकों को फरवरी माह में चीनी के कोटे के लिए दोबारा इंतजार करना होगा। फरवरी माह की चीनी का कोटा आखिरी सप्ताह में पहुंचने की संभावना है। कोटा मार्च माह में ही उपभोक्ताओं को मिल सकेगा।
विज्ञापन
चीनी के टेंडर न होने से इस माह चीनी की आपूर्ति देरी से होगी। इससे प्रदेश भर के 18,24,361 राशनकार्ड धारक प्रभावित होंगे। सिविल सप्लाई कारपोरेशन ने दिसंबर माह में चीनी के टेंडर करवाए थे। इस दौरान नवंबर माह में भी डिपुओं में चीनी की सप्लाई नहीं पहुंची।
विज्ञापन
वहीं, चीनी की महंगी दरें होने के बावजूद कारपोरेशन ने चीनी के दो माह के लिए टेंडर किए। इसके चलते डिपुओं में नवंबर से जनवरी माह तक का कोटा एक साथ जनवरी माह में उपभोक्ताओं को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि, जनवरी में टेंडर की अवधि पूरी हो गई। ऐसे में फरवरी माह में डिपुओं में चीनी का कोटा नहीं पहुंच पाया। विभागीय नुमाइंदों की मानें तो 15 फरवरी के बाद चीनी के टेंडर होंगे। टेंडर प्रक्रिया में कम से कम एक हफ्ते का समय लगेगा। इसके चलते 22 जनवरी के बाद ही चीनी की आपूर्ति हो सकेगी।
डिपुओं में चीनी की सप्लाई माह के अंत तक पहुंचेगी। अधिकतर डिपुओं में उपभोक्ताओं को फरवरी माह का कोटा अप्रैल माह में मिल सकेगा। उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार, सिविल सप्लाई कार्पोरेशन से राशन के टेंडर समय पर करवाने की मांग की है।
किस जिले में कितने राशनकार्ड धारक
जिला राशनकार्ड धारकों की संख्या
बिलासपुर 1,05,190
चंबा 1,29,029
हमीरपुर 1,30,511
कांगड़ा 4,26,147
किन्नौर 20,331
कुल्लू 1,10,815
मंडी 2,96,994
शिमला 2,03,380
सिरमौर 1,24,260
सोलन 1,35,167
ऊना 1,33,930
लाहौल स्पिति 8,607
कुल 18,24,361