फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voters queued up in Gram Panchayat Nara till 6 pm

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम पंचायत नारा में शाम 6 बजे तक कतार में लगे रहे मतदाता

Wed, 27 May 2026 02:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Voters queued up in Gram Panchayat Nara till 6 pm
ग्राम पंचायत नारा के दरबोड बूथ  में शाम के 4:32  मिनट पर भी वोट डालने के इंतजार में बैठे मतदाता
लोगों का आरोप- लचर व्यवस्था के चलते मतदान में हुई देरी
विज्ञापन

गलोड़(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नारा में वोट डालने के लिए लोग शाम 6 बजे तक कतारों में लगे रहे। पंचायत के वार्ड नंबर तीन दरबोड बूथ में लोगों ने शाम 6 बजे तक मतदान किया। लोगों ने आरोप लगाया कि टीम की कमजोर कार्यप्रणाली के कारण देरी हुई है। ग्राम पंचायत नारा के वार्ड एक और तीन में तय समय तक वोटिंग नहीं हो सकी। वार्ड नंबर एक जियाना में कुल 384 मतदाता हैं, जिसमें कुल 290 वोट पड़े। वार्ड नंबर तीन दरबोड वार्ड में 463 मतदाता हैं, जिनमें से कुल 293 वोट पड़े। लोगों को अपना मत देने के लिए लंबी लाइनों में शाम 6:07 मिनट तक खड़ा होना पड़ा। समय पर मतदान न होने पर लोग पोलिंग टीम को कोसते रहे। उन्होंने कहा कि इनकी लचर व्यवस्था के चलते देरी हुई है। संवाद

ग्राम पंचायत नारा के दरबोड बूथ  में शाम के 4:32  मिनट पर भी वोट डालने के इंतजार में बैठे मतदाता

ग्राम पंचायत नारा के दरबोड बूथ  में शाम के 4:32  मिनट पर भी वोट डालने के इंतजार में बैठे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed