फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voter lists of 225 panchayats published in the district

Hamirpur (Himachal) News: जिले में 225 पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रकाशित

Wed, 04 Feb 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 04 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले की पंचायतीराज संस्थाओं की मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। जिले की 225 पंचायतों में मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया है।
विज्ञापन

सभी विकास खंड अधिकारियों को पंचायत घर, विकास खंड कार्यालय जिला पंचायत कार्यालय में सूचियां नोटिस बोर्ड पर लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि जिले में 9 ग्राम पंचायत की मतदाता सूचियां प्रकाशित नहीं की गई हैं। सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों और विकास खंडों के पुनर्गठन के चलते 9 ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि ये मतदाता सूचियां हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के अनुसार तैयार की गई हैं। पुनर्गठन प्रक्रिया के कारण विकास खंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत री और चबूतरा, विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत ऊटपुर और पुरली, विकास खंड बमसन से विकास खंड हमीरपुर में स्थानांतरित हुई ग्राम पंचायतें, देई का नौण, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी, टिब्बी और ख्याह लोहाखरियां के निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पिछले चुनाव के दौरान 248 पंचायतें थीं। लेकिन, कई पंचायतों के नगर निगम हमीरपुर, नगर पंचायत बड़सर, नगर पंचायत भोरंज और नगर परिषद नादौन में शामिल किए जाने से जिले में अब पंचायतों की संख्या 234 रह गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि मतदाता सूचियों की प्रतियां पंचायतों, पंचायत समितियों और खंड विकास अधिकारियों के कार्यालयों में उपलब्ध करवा दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed