{"_id":"5db0414d568ed33a40db7d6cd257c1dc","slug":"volvo-bus-hamirpur-to-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हमीरपुर-दिल्ली रूट पर चलेंगी नई वोल्वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हमीरपुर-दिल्ली रूट पर चलेंगी नई वोल्वो
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो की नई वोल्वो बस सेवा आज से दिल्ली रूट पर शुरू हो रही है। नई वोल्वो बस रात आठ बजे हमीरपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी जबकि दिल्ली से हमीरपुर के लिए रात 7:40 बजे चलेगी।
विज्ञापन
बस सुविधा वाया नादौन होकर लोगों को मिल सकेगी। इसमें हमीरपुर से चंडीगढ़ का 513 और हमीरपुर से दिल्ली का 1000 रुपये किराया होगा। हमीरपुर से दिल्ली के लिए एक अन्य वोल्वो बस सुविधा है। यह वोल्वो शाम साढ़े 7 बजे वाया भोटा होकर दिल्ली रवाना होती है, जो सुबह साढ़े 5 बजे दिल्ली पहुंचती है। इसी रूट पर चलने वाले दूसरी वोल्वो रात 9:20 बजे दिल्ली से हमीरपुर को रवाना होती है, जो सुबह सात बजे हमीरपुर पहुंचती है। नई वोल्वो बस रात 8 बजे वाया नादौन होकर दिल्ली को रवाना होगी। नई वोल्वो बस सुविधा शुरू होने से उपमंडल नादौन के लोगों को राहत मिली है। नादौन से दिल्ली के लिए कोई भी सीधी बस सेवा नहीं थी।
विज्ञापन
हालांकि दूसरे जिलों से बसें दिल्ली के लिए चलती हैं, जो नादौन पहुंचने से पहले ही फुल होती है। हालांकि शाम साढ़े 7 बजे हमीरपुर से दिल्ली वाया भोटा वोल्वो बस सेवा को सड़क मार्ग खराब होने के कारण कुछ समय के लिए वाया नादौन चलाया गया था। करीब छह माह बाद बस सेवा को वाया भोटा शुरू किया गया था। इसका नादौन की जनता ने विरोध किया था और वाया नादौन बस सेवा चलाने की मांग की थी। लेकिन आज से शुरू हो रही नई वोल्वो बस सुविधा से क्षेत्र के लोगों की अरसे से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। इसके लिए क्षेत्र की जनता ने परिवहन मंत्री और निगम प्रबंधन का आभार जताया है।
विज्ञापन
उधर, डीएम दलजीत सिंह का कहना है कि वीरवार से हमीरपुर से दिल्ली वाया नादौन रूट पर नई वोल्वो बस सुविधा शुरू की जा रही है।