फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   voltage problems

समताना के वार्ड चार में बिजली वोल्टेज की समस्या से जले उपकरण

Sun, 05 Jul 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत समताना कलां के वार्ड-4 में एक सप्ताह से बिजली वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। गांव में वोल्टेज की कमी के कारण लोगों के फ्रिज, टेलीविजन सहित अन्य कई उपकरण भी जल गए हैं। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लिए बिजली बोर्ड ने जो ट्रांसफार्मर लगाया था, वह एक सप्ताह पहले जल गया है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने उक्त गांव के लिए दूसरे ट्रांसफार्मर से सप्लाई चालू करवा दी थी, इसके बावजूद वार्ड चार में वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। वोल्टेज की कमी से लोगों के मोबाइल फोन भी चार्ज भी नहीं हो पा रहे हैं और पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में उज्जवल कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिल ठाकुर, रिंकू, रोहित कुमार, अश्वनी कुमार, मनोज ठाकुर, सन्नी कुमार सहित अन्यों ने बताया कि गांव में लगभग एक सप्ताह से बिजली की समस्या बनी हुई है। वोल्टेज कम होने के कारण कई घरों के बिजली उपकरण जल चुके हैं। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलवाई जाए। बिजली उपमंडल कोटला के एसडीओ चंद्र सेन ने बताया कि समताना कलां में एक ट्रांसफार्मर जल गया था। खराब ट्रांसफार्मर को मरम्मत के लिए बड़सर भेजा गया है। एक दो दिन में ट्रांसफार्मर स्थापित करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed