{"_id":"be0887e47e1014913325349901e7d2fb","slug":"voltage-increase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मण में वोल्टेज बढ़ने से जल गए बिजली उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मण में वोल्टेज बढ़ने से जल गए बिजली उपकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत मण में बिजली वोल्टेज बढ़ने से करीब दो दर्जन परिवारों के बिजली उपकरण जल गए हैं। बिजली उपकरणों के जलने की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड ने पंचायत क्षेत्र का दौरा किया है।
क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं में केसर चंद, भाग सिंह, सतपाल, अशोक, मक्खन सिंह, न्याजदीन, बलजीत, हरदेव, सतीश कुमार, अशोक कुमार, मिलाप चंद आदि का कहना है कि बुधवार रात करीब 9 बजे अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई। इसके चलते उनके बिजली उपकरण खराब हो गए हैं।
बल्ब, टीवी, गीजर सहित ट्यूबलाइटें और अन्य उपकरण जल गए हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली बोर्ड की लापरवाही से उनके कीमती उपकरण जल गए हैं। इसके चलते उन्होंने बिजली बोर्ड अधिकारियों से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के एसडीओ अरुण शर्मा का कहना है कि बिजली वोल्टेज बढ़ने से उपकरण खराब होने की शिकायत मिली है। बांस कटान के दौरान बिजली लाइन पर बांस गिरे हैं। इसके चलते संबंधित ठेकेदार को ग्रामीणों ने जिम्मेदार ठहराया है।