फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vivek Sharma first in high school category in model exhibition

Hamirpur (Himachal) News: मॉडल प्रदर्शनी में हाई स्कूल वर्ग में विवेक शर्मा प्रथम

Sat, 04 Oct 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vivek Sharma first in high school category in model exhibition
जिला स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में अपने मॉडलों के साथ विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। सुरक्षित निर्माण थीम पर शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें हाई स्कूल वर्ग में राजकीय माध्यमिक पाठशाला ब्याड से विवेक कुमार शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं, सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू से अभिनव कपूर और कॉलेज वर्ग में राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर की नंदिता प्रथम स्थान पर रहे। इस प्रदर्शनी में जिलेभर से छह ब्लॉकों से 13 विद्यार्थियों ने भूकंपरोधी भवन, पर्यावरण अनुकूल निर्माण सामग्री, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षित कार्यस्थल पर आधारित 13 मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए मॉडलों का अवलोकन किया। वहीं, विद्यार्थियों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित निर्माण, तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नवोन्मेषी सोच को प्रोत्साहन देना रहा। निर्णायक मंडल ने उपयोगिता, रचनात्मकता व सुरक्षा मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया।

समापन सत्र में मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि सभी वर्गों के विजेता विद्यार्थी आठ अक्तूबर को शिमला में प्रस्तावित राज्य स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed