फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Visit the cave of Baba Balak Nath from anywhere in the temple premises

Hamirpur (Himachal) News: पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रहा बाबा बालक नाथ मंदिर

Mon, 09 Jan 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्व सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की कवायद शुरू हो चुकी है। मंदिर न्यास ने मंदिर परिसर को पांच भागों में विभाजित किया है। इन भागों में 15 लाख रुपये की लागत से पांच अलग-अलग जगह एलईडी स्क्रीनें स्थापित की हैं। जिनमें बाबा की भेंटों, लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। अब मंदिर परिसर में कहीं भी खड़े होकर श्रद्धालु बाबा की गुफा के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर न्यास की ओर से मंदिर में ध्वनि प्रणाली को भी मजबूत किया गया है।
विज्ञापन

इससे मंदिर में होने वाली घोषणाओं, कर्मचारियों को आदेश, श्रद्धालुओं और किसी बच्चे के खो जाने पर अभिभावकों से सीधा संपर्क करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। श्रद्धालुओं को बेहतर लंगर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लंगर भवन का निर्माण किया गया है। जिसमें एक साथ 5000 श्रद्धालु बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। वहीं, आगामी समय में बाबा बालक नाथ मंदिर में रोपवे और दिव्यांगों के लिए एस्केलेटर स्थापित करने की भी योजना है।
विज्ञापन

इस बारे मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए मंदिर ट्रस्ट प्रयासरत है। आगामी समय में भी मंदिर ट्रस्ट को पर्यटन के साथ-साथ विकसित करने के लिए योजनाओं पर काम चल रहा है। अभी हाल ही में इस साल का बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट का नया कैलेंडर भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed