फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villages of Tikri, Minhasa and Sadhirayan will be merged into Nagar Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत में मर्ज होंगे टिक्करी मिन्हासा और सधिरयाण के गांव

Tue, 19 Nov 2024 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भोरंज को नगर पंचायत का दर्जा देने का निर्णय लिया गया। इससे क्षेत्र के विकास को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की नई पहल होगी। नगर पंचायत भोरंज अब साथ लगती टिक्करी मिन्हासा और सधिरयाण पंचायत के कुछ गांवों को मर्ज किया जाएगा। हालांकि दोनों पंचायतों के कौन से गांव मर्ज होंगे प्रशासन ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन

भोरंज पंचायत के सम्मू, भोटी, मालिया, तरक्वाड़ी, भकरेड़ी, बस्सी, बस्सी हाजमा, भोरंज उपरला, भोरंज बुहला आदि गांव हैं। नगर पंचायत के दर्जे के लिए इसमें 4,000 की आबादी को शामिल किया जाएगा। ऐसे में साथ लगती टिक्करी मिन्हासा और सधिरयाण पंचायतों के कुछ गांवों को नगर पंचायत भोरंज में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत में कुल नौ वार्ड होंगे। भोरंज उपमंडल मुख्यालय भी है, ऐसे में नगर पंचायत का दर्ज मिलने से यहां विकास के कार्यों को भी नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि भोरंज विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार ने लोगों की मांग पर एक जनसभा में भोरंज को नगर पंचायत बनाने की बात की थी, जिसे सरकार ने स्वीकृति प्रदान की। इस घोषणा के बाद हिमाचल प्रदेश कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय बन्याल, राजीव लाल मैहर, राकेश गोल्डी, सुभाष जैलदार, विजय डोगरा और चंदन ठाकुर ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और विधायक सुरेश कुमार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed