फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers yearn for water in Bahal village

Hamirpur (Himachal) News: बाहल गांव में पानी को तरसे ग्रामीण

Fri, 04 Oct 2024 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
नियमित रूप में नहीं हो रही पानी की आपूर्ति, लोग परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। सरकार की तरफ से जनता को बेहतर सुविधाएं देने के दावे तो किए जाते हैं लेकिन यह दावे हकीकत का रूप नहीं ले पाते हैं। सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रही है। बाहल गांव में पनपी पानी की किल्लत इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। ग्वारडू पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव बाहल में पानी की समस्या बनी हुई है। समस्या से करीब 6 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। पानी की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो रही है। करीब 20 दिन से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। दिन में कभी पानी 15 मिनट तो कभी 20 मिनट ही आ रहा है। पानी का प्रेशर भी कम बना हुआ है। पानी की आपूर्ति नियमित रूप से करने के लिए प्रभावित परिवार कई बार जल शक्ति विभाग से गुहार लगा चुके हैं लेकिन विभाग अभी तक कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर सका है। कार्रवाई न होने से प्रभावित लोगों में रोष बढ़ता ही जा रहा है। प्रभावित लोगों में लेखराज, रणजीत सिंह, जय गोपाल, राजकुमार, संजू कुमार ने कहा कि क्षेत्र में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जल शक्ति विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। लोगों को पानी के अन्य विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। उन्हें कई किलोमीटर दूर पैदल पानी लाने के लिए जाना पड़ रहा है। लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि ग्रामीणों की समस्या का हल किया जाए। जल शक्ति विभाग के एसडीओ राकेश शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। जेई को मौके पर भेजा जाएगा। जल्द ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed