फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers start getting drinking water from five tankers in Bharedi area.

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी क्षेत्र में पांच टैंकरों से ग्रामीणों को पीने का पानी मिलना शुरू

Fri, 14 Jun 2024 01:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Villagers start getting drinking water from five tankers in Bharedi area.
भरेड़ी बाजार में जलसंकट के बीच टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद।
भरेडी, गरसाहड, जड़ोह और कक्कड के गांवों को मिलेगा टैंकरों से पानी
विज्ञापन


भोरंज में 31 पेयजल योजनाओं में पानी के कम होने से बढ़ा जलसंकट

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के भरेड़ी क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए जल शक्ति विभाग ने पहले दिन पांच टैंकरों से पानी देना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से कुछ राहत मिली है। जल शक्ति विभाग ने पपलाह पंचायत के भरेड़ी बाजार, गरसाह, हनोह पंचायत के जड़ोह व कक्कड़ पंचायत में वीरवार को टैंकरों से पानी की सप्लाई दी है।

टैंकर के जरिये जलापूर्ति होने से ग्रामीणों में बढ़ते पेयजल संकट से निजात पाई है। भरेड़ी क्षेत्र के गांवों को मेवा बमसन लगवालती उठाऊ पेयजल योजना से पानी आता है लेकिन कई दिनों से पानी न आने की वजह से ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग केे टैंकर से पानी लेने वाले मनोहर लाल, निर्मल कुमार, हुक्कम चंद, प्रताप चंद, संजय कुमार, दीना नाथ, नरेंद्र सहगल, राजकुमार राकेश कुमार, भगवान दास, राजेंद्र कुमार, प्रेम चंद, बिशनदास, योगराज का कहना है कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग में टैंकर लगाकर सराहनीय कार्य किया है। पहले दिन विभाग ने पांच टैंकर पानी के लगाए हैं। समस्या को देखते हुए अन्य गांवों में भी विभाग टैंकर लगाएगा।
विज्ञापन




भोरंज में 31 पेयजल योजनाएं सूखीं

जल शक्ति विभाग भोरंज मंडल के अंतर्गत 34 पेयजल योजनाओं में से 31 में पानी की भारी कमी हुई है। आठ पेयजल योजनाएं 80 फीसदी सूख गई हैं। इससे विभाग में पानी की सप्लाई की राशनिंग शुरू कर दी है। जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता प्रदीप चड्ढा का कहना है कि भोरंज में 34 पेयजल योजनाओं में से 31 में पानी कमी हुई है। इनमें से 8 पेयजल योजनाओं में 80 फीसदी पानी की कमी हुई है। अधिक समस्या वाले क्षेत्रों में टैंकर लगाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर और टैंकर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed