फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers protest against throwing NH debris in Kolhusiddh

Hamirpur (Himachal) News: कोल्हूसिद्ध में एनएच का मलबा फेंकने के विरोध में उतरे ग्रामीण

Sun, 12 Mar 2023 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी(हमीरपुर)। हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन अपनी मलकियत भूमि को बर्बाद होते भी नहीं देख सकते। यह बात टौणीदेवी से दो किलोमीटर दूर कोल्हूसिद्ध में हमीरपुर-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण कंपनी की मनमर्जी के खिलाफ शनिवार को एकत्रित हुए लोगों ने कही।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीणों रघुबीर सिंह, प्यार चंद, अमरनाथ, करतार चंद , देवव्रत शर्मा, शिव कुमार, प्रताप चंद, राजीव कुमार, होशियार सिंह, संजीव कुमार, मिंटू, सुनील कुमार सन्नी इत्यादि ने प्रशासन से मांग की कि समय रहते कंपनी को लोगों की मलकीयत भूमि पर मलबा फेंकने से रोका जाए। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी द्वारा फेंके जा रहे मलबे को लेकर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन


एनएच निर्माण कंपनी द्वारा फेंका जा रहा मलबा लोगों की मलकियत भूमि में पहुंच रहा है। लोगों ने कहा कि यदि कंपनी मनमर्जी से बाज नहीं आती तो हकों के लिए उन्हें सड़कों पर आकर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। उधर राजस्व विभाग से डंपिंग साइट की फिर से निशानदेही करवाने के लिए एनएच प्राधिकरण तैयार हो गया है। निर्धारित डंपिंग साइट से नीचे कोल्हूसिद्ध मंदिर और राधा स्वामी सत्संग घर है। इसके अलावा टीका बारीं, चाहड़, ढांगू, कोहलवीं, सिसवां की मलकीयत भूमि और घर भी डंपिंग साइट से कुछ दूरी पर है। बिना कोई क्रेट वायर लगाए निर्माण कंपनी करीब 16 किलोमीटर एनएच निर्माण का मलबा कोल्हू सिद्ध में लाकर फेंक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिकांदर के पूर्व प्रधान सतपाल शर्मा ने बताया कि कि निर्माण कंपनी को बेतरतीब मलबा फेंकने से कई बार रोका गया। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। बरसात में यह मलबा बहकर ढांगू और कोहलवी गांव में पहुंचकर बर्बादी की कहानी लिखेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी उनकी बात सुन नहीं रही है, अब लोग मजबूरी में सड़कों पर उतरेंगे।
ग्राम पंचायत बारीं के वार्ड सदस्य नरेश परमार ने कहा कि लोग विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन मलकीयत भूमि बर्बाद होते हुए भी नहीं देख सकते। प्रशासन को इस बारे में एक्शन लेना चाहिए।

इस बारे एनएचएआई के साइट इंजीनियर सुशील कुमार ने बताया कि शीघ्र ही राजस्व विभाग को साथ लेकर कोल्हूसिद्ध में डंपिंग साइट की फिर से निशानदेही करवाई जाएगी। लोगों को मलबे से कोई नुकसान ना पहुंचे, इसके लिए निर्माण कंपनी को क्रेट वायर लगाने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed