फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers and school children scared due to leopard terror in Palli village

Hamirpur (Himachal) News: पल्ली गांव में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण और स्कूली बच्चे सहमे

Wed, 11 Sep 2024 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के दहाड़ने से सुबह-शाम घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, लोग खौफजदा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की फगलोट और साई-दा-घाट गांव के बाद अब धमरोल पंचायत के पल्ली गांव में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों को सुबह-शाम घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। धमरोल पंचायत के उपप्रधान विजय कुमार, ग्रामीण निर्मल सिंह, राजेश कुमार, मनोज कुमार, डॉ. चुनी लाल, संजय कुमार, विजय कुमार ने बताया कि सुबह-शाम तेंदुआ गांव के पास रिहायशी घरों के नजदीक दहाड़ रहा है। सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुए को देखा है और वह घर के अंदर घुसा है। तेंदुए के बार-बार मिलने से लोगों को खेतों से पशुचारा लाने की भी मुश्किल हो रही है। यहां तक स्कूलों को जाने वाले बच्चों को भी खतरा बना हुआ है। अभिभावक स्वयं बच्चों को छोड़ने के लिए जा रहे हैं। तेंदुए के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों ने इसकी सूचना धमरोल पंचायत उपप्रधान विजय कुमार के माध्यम से वन विभाग को अवगत करवा दिया है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। पल्ली गांव त्रिलोकपुर जंगल के साथ है। तेंदुआ रिहायशी मकानों के नजदीक आ रहे हैं और लोगों में भय बना हुआ है। उधर, वन विभाग बडैहर के वन रक्षक शुभम शर्मा का कहना है कि धमरोल पंचायत के उपप्रधान विजय कुमार की ओर से शिकायत मिली है। साथ ही तेंदुआ सीसीटीवी में भी दिखा है। पल्ली गांव के आसपास पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed