फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vijay Puri became the President of Senior Citizens Council for the second time

Hamirpur (Himachal) News: विजय पुरी दूसरी बार सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष बने

Fri, 29 Aug 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 29 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Vijay Puri became the President of Senior Citizens Council for the second time
सीनियर सिटिजन काउंसिल हमीरपुर की नवनियुक्त कार्यकारिणी। संस्था। - फोटो : लालबाग पार्क में गणेश महोत्सव के पंडाल से पानी बाहर निकालते समिति के पदाधिकारी।
हमीरपुर। सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर की अहम बैठक वीरवार को हुई। इसमें संस्था के प्रधान विजय कुमार पुरी दूसरी बार संस्था की कमान सौंपी गई। उन्होंने पिछले दो वर्षों में किए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की और चुनाव करवाने का आग्रह किया। इस दौरान कार्यकारिणी के चुनाव करवाने के लिए पीसी वर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया शुरू करते हुए सबसे पहले सदस्यों को संस्था के कार्यों की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से चुनाव करवाने के लिए नाम प्रस्तावित करने के लिए कहा, लेकिन इस दौरान संस्था के पूर्व अध्यक्ष शंकर दास भारद्वाज ने पुरानी कार्यकारिणी को यथावत बनाए रखने का सुझाव रखा, जिसे बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने समर्थन दिया। इस प्रकार सर्वसहमति से पुरानी कार्यकारिणी को अगले कार्यकाल के लिए नियुक्त कर दिया गया है। इस दौरान विजय कुमार पुरी को दूसरी बार संस्था के प्रधान बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य पदाधिकारी भी यथावत कार्यकारिणी में पद पर बने रहेंगे। इस अवसर पर दूसरी बार प्रधान बने विजय पुरी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी शर्मा, उपाध्यक्ष हेमराज शर्मा, महासचिव कुलदीप कमल, प्रेस सचिव हेमराज शर्मा के अलावा सदस्यों में श्रीधर गुलजार, दीना नाथ भारद्वाज, रमेश चंद, ओम प्रकाश टेकड़ा, सुरेश शर्मा, दीप चंद शर्मा, हंसराज शर्मा, पीसी वर्मा, अनिल कुमार व संजीव कुमार को भी सम्मानित किया गया।

नवनियुक्त प्रधान विजय कुमार पूरी ने कहा कि संस्था मरीजों और लोगों की भलाई के लिए कार्य करती आ रही है और आगे भी इस प्रक्रिया को निरंतर जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed