फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vicious caught stealing the machinery of the project, will appear in court today

प्रोजेक्ट की मशीनरी चुराते हुए धरे शातिर, आज कोर्ट में होंगे पेश

Thu, 10 Jun 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते मझोग सुल्तानी गांव में स्थित जाइका प्रोजेक्ट में बुधवार देर रात मशीनरी चोरी करने का प्रयास कर रहे चोरों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस शुक्रवार को इन्हें कोर्ट में पेश करेगी। ग्राम पंचायत मझोग सुल्तानी के क्षेत्राधिकार में पुलिस को दो संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना बुधवार देर रात करीब ढाई बजे मिली। गांव में एक व्यक्ति बीमार था, जिसे अस्पताल ले जाने वाले लोगों ने इन संदिग्धों को गांव में देखा और पुलिस में सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने गांव में जाकर दबिश दी। इस दौरान दो लोगों को जाइका प्रोजेक्ट की मशीनरी चुराते हुए मौके पर धरा गया। इन दोनों की पहचान सलमान पुत्र सादा निवासी गांव सुनेहटी खड़खड़ी, तहसील सहारनपुर थाना घाघालेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश और सूरज ऋषि पुत्र दुर्गा ऋषि गांव कोठियाघाट डाकघर व तहसील वेलबा जिला कटिहार बिहार के रूप में हुई। पूछताछ के बाद चोरी में सहायता करने वाले इनके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया। ये भी चोरी के प्रयास में शामिल थे। इनकी पहचान शादाब पुत्र सादा व सादा पुत्र यामीन निवासी गांव सुनेहटी खड़खड़ी तहसील व जिला सहारनपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

इससे पहले जिले में सुजानपुर और नादौन उपमंडलों की दो पेयजल स्कीमों से भी मशीनरी चोरी हुई है। शातिरों ने विभाग की योजनाओं पर तैनात कर्मचारियों को बंधक बनाकर और पीट कर चोरी को अंजाम दिया था। सदर थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद इनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed