फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vehicles galloping in no entry, jam at Gandhi Chowk

Hamirpur (Himachal) News: नो एंट्री में सरपट दौड़ रहे वाहन, गांधी चौक पर लग रहा जाम

Tue, 09 Apr 2024 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
सुबह-शाम बाजार में पैदल चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

शाम होते ही बाजार में लग जाता है जाम, राहगीर परेशान
गाड़ियों के खड़े होने और वाहनों की आवाजाही से हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार हमीरपुर में पैदल चलना चुनौती से कम नहीं है। मुख्य बाजार में वन वे व्यवस्था लागू होेने के बावजूद नो एंट्री में वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। इससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। निर्धारित समय में बाजार में वन वे व्यवस्था के बावजूद नो एंट्री में वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। तय समय से पूर्व ही गांधी चौक पर बाजार में एंट्री के लिए वाहन चालकों की भीड़ लग रही है।
चालक मनमर्जी के अनुसार वाहनों को बाजार में खड़ा कर रहे हैं। इससे अन्य वाहन चालकों को वाहनों को निकालने और पैदल चलने वाले राहगीरों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक दिन बाजार में बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण सड़कों पर घंटों तक जाम लग रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय लोगों राम लाल, निक्का, अश्वनी, सुनीता, प्रदीप, राजेश कुमार, बलदेव, अनूप आदि ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से बाजार में वाहनों की आवाजाही को लेकर समय निर्धारित किया गया है। वहीं, बाजार में सामान ढोने वाले वाहनों के लिए सामान को लोड करने और अनलोड करने के लिए समय निर्धारित किया गया है लेकिन दुकानदार और वाहन अपनी मर्जी के अनुसार बाजार में सामान को लोड और अनलोड कर रहे हैं। इससे बाजार में सामान की खरीदारी करने आने वाले लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में ट्रैफिक इंचार्ज हमीरपुर राजकुमार ने कहा कि समस्या ध्यान में है। बाजार में वाहनों को ले जाने के लिए समय निर्धारित किया गया है। वहीं, बाजार में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान किए जाएंगे ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed