फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vegetable seeds will be distributed to farmers of six panchayats.

Hamirpur (Himachal) News: छह पंचायतों के किसानों को बांटे जाएंगे सब्जियों के बीज

Wed, 29 Oct 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seeds will be distributed to farmers of six panchayats.
भलवानी में सब्जी के उत्पादन के खेतों की बिजाई करते हुए ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। केंद्र सरकार की वित्त पोषित वाटरशेड परियोजना ग्रामीणों के चहुंमुखी विकास के लिए वरदान साबित होने लगी है। इसके तहत छह पंचायतों के किसानों को सब्जियों के बीज बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत ग्रामीण बकरी पालन, मुर्गी पालन, सेरी कल्चर, फलोत्पादन के बाद सब्जी उत्पादन को बढ़वा देंगे। इसके लिए ग्रामीणों को बीज वितरण किया जाएगा, जिस पर करीब 1 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे। भोरंज ब्लॉक की 39 पंचायतों में से सात ग्राम पंचायतों जाहू, भलवानी, बडैहर, कक्कड़ धमरोल, पपलाह और धिरड़ पंचायत को वाटरशेड परियोजना में डाला गया है।
विज्ञापन

पपलाह पंचायत को छोड़कर अन्य छह पंचायतों में बीज वितरण पर 30-30 हजार रुपये खर्च होंगे। इससे करीब 600 के अधिक किसान लाभान्वित होंगे। किसानों को पंचायत स्तर पर मूली, पालक, धनिया, शलजम, मूंगरे व चाइना सरसों के बीज वितरण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप ने बताया कि भलवानी पंचायत में करीब 100 ग्रामीणों को बीज वितरण किया गया है। इससे ग्रामीण खाली पड़ी भूमि पर बीजों की बिजाई करने लगे हैं। इसी तरह अन्य पंचायतों में भी पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को बीज देना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीण अपनी खाली भूमि पर स्वयं उपभोग के लिए सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देंगे तथा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।

वाटरशेड परियोजना खंड भोरंज कनिष्ठ अभियंता अनुराधा कंवर ने बताया कि पंचायत स्तर पर बीज वितरण का कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों को सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए करीब 1 लाख 80 हजार रुपये के बीज बांटे जा रहे हैं। इससे सब्जी उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed