{"_id":"60954e788ebc3e47ec48c592","slug":"vegetable-growers-crops-were-destroyed-due-to-hail-hamirpur-hp-news-sml369607086","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से सब्जी उत्पादकों की फसलें क्षतिग्रस्तओलावृष्टि से सब्जी उत्पादकों की फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से सब्जी उत्पादकों की फसलें क्षतिग्रस्तओलावृष्टि से सब्जी उत्पादकों की फसलें बर्बाद
विज्ञापन
बड़ा (नादौन)। उपमंडल नादौन के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को हुई ओलावृष्टि से सब्जी उत्पादकों का भारी नुकसान हुआ है। नादौन की पंचायत बर्डियाड के गांव सासन के निवासी बलजीत सिंह संधू ने कहा कि उन्होंने लगभग 15 कनाल से भी अधिक भूमि में सब्जियां लगाई थीं। जिनमें घीया, डानी, करेला, अरबी, शिमला मिर्च, खीरा आदि मुख्य थीं। वीरवार को भारी ओलावृष्टि होने से उनके सारे सब्जी के पौधे नष्ट हो गए। इसके चलते उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
संधू ने कहा कि एक तो उन्होंने सब्जी के हाई ब्रीड के बीज खरीद कर सब्जी की पौध तैयार की थी, लेकिन ओले पड़ने से उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया। जिसके चलते उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ। संधू ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा है कि वे इस ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेकर अतिशीघ्र सब्जी उत्पादकों को मुआवजा प्रदान करें। वहीं पुतड़ियाल, बाबे दी कुटिया, लाहड़, बड़ा आदि क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सब्जी उत्पादकों को नुकसान हुआ है। इन क्षेत्रों के सब्जी उत्पादकों ने भी प्रदेश सरकार से मुआवजे की जोरदार मांग की है।