{"_id":"6071aac98ebc3edc076e1a35","slug":"vaccination-festival-will-be-celebrated-in-the-district-from-today-hamirpur-hp-news-sml3670121112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जिला में मनाया जाएगा टीकाकरण उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जिला में मनाया जाएगा टीकाकरण उत्सव
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव मनाया जाएगा। जिला के 45 साल से अधिक उम्र के लोग इस उत्सव में भाग लेकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इस दौरान जिला में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान आशा, आंगनबाड़ी और पंचायती राज के प्रतिनिधि लोगों को घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे।
सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में टीकाकरण ही सबसे कारगर हथियार है। लोगों का जितना ज्यादा टीकाकरण होगा, कोरोना के खिलाफ उतनी ही जल्दी लड़ाई जीत पाएंगे। लोगों को टीकाकरण के साथ सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क का उपयोग, दो गज की दूरी और हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना से संबधित कोई लक्षण दिखे या किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए हों जो कोरोना संक्रमित हो तो अपनी जांच जरूर करवाएं। ये जांच स्वास्थ्य विभाग बिल्कुल मुफ्त करता है।