फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Uproar in SDM office Nadaun

एसडीएम कार्यालय नादौन में हंगामा

Wed, 07 Apr 2021 07:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
नादौन। एसडीएम कार्यालय नादौन परिसर में बुधवार सायं दो परिवारों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार एक लड़की और लड़का कार्यालय में शादी करवाने पहुंचे थे। इस बीच दोनों के परिवार भी वहां पहुंच गए और परिवारों में झड़प आरंभ हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक लड़की और एक लड़का लड़के के परिवार सहित वकील के माध्यम से विवाह का पंजीकरण करवाने एसडीएम कार्यालय में पहुंचे थे। लड़की वालों को भनक लगने पर वह लोग भी मौके पर पहुंच गए और लड़की को समझाने के दौरान ही दोनों पक्षों में झड़प हो गई।
विज्ञापन

लड़की के परिवार ने लड़की को काफी समझाने का प्रयास किया। परंतु लड़की निर्णय पर अडिग रही। इसके उपरांत एसडीएम विजय धीमान के निर्देश पर लड़की और उसकी माता को अलग से बिठाकर बात करने का समय दिया। परंतु उसके बावजूद लड़की ने अपने घर न जाकर लड़के के परिवार के साथ ही जाने की जिद की। इसके बाद लड़की वाले मौके से चले गए। दोनों लड़के और लड़की के विवाह को पंजीकृत किया गया। एसडीएम विजय धीमान ने बताया कि दोनों बालिग हैं और कानून के तहत उनका पंजीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed