फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   UPI charges won't affect the common man; opposing things is a habit for the Congress: Anurag

यूपीआई शुल्क का आम आदमी पर असर नहीं, विरोध करना कांग्रेस की आदत : अनुराग

Fri, 18 Sep 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 18 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
UPI charges won't affect the common man; opposing things is a habit for the Congress: Anurag
दिव्यांगों और बुजुर्गों को सामग्री वितरित करने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर लाभर्थियों के साथ। भाज
हमीरपुर। यूपीआई लेनदेन पर शुल्क को लेकर कांग्रेस के विरोध पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यूपीआई शुल्क का आम आदमी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस को हर अच्छे काम का विरोध करने की आदत है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब भीम एप शुरू किया था, तब भी कांग्रेस ने इसका विरोध किया था, जबकि आज यूपीआई ने लोगों के लिए डिजिटल लेनदेन आसान कर दिया है।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी के यूपीआई लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं है। मर्चेंट स्तर पर भी शुल्क की सीमा तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम अब केवल दुष्प्रचार करना रह गया है और यूपीआई के मुद्दे पर भी राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हमीरपुर में सेवा सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। गंदा नौण स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताया और पौधरोपण किया। बुजुर्गों के साथ मिलकर यहां पर केक भी काटा।
रानी लक्ष्मीबाई पार्क में सड़क सुरक्षा जागरूकता व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल होकर सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट तथा टैक्सी चालकों को चिकित्सा किट वितरित कीं। वहीं, बचत भवन में बुजुर्गों को कंबल और अन्य जरूरी सामान तथा दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित की गईं।
इसके अलावा गांधी चौक के पास विद्यार्थियों के साथ कॅरिअर परामर्श, प्लास्टिक मुक्त और नशामुक्त भारत अभियान में भाग लिया। शाम को परिधि गृह में जनसमस्याएं सुनीं और जोलसप्पड़ स्थित राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में दीप जलाकर कार्यक्रमों का समापन किया।

इस दौरान हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, डॉ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, जिला महामंत्री अजय रिंटू शर्मा सहित प्रदेश एवं जिला भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिव्यांगों और बुजुर्गों को सामग्री वितरित करने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर लाभर्थियों के साथ। भाज

दिव्यांगों और बुजुर्गों को सामग्री वितरित करने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर लाभर्थियों के साथ। भाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed