फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister Anurag Thakur gave a gift of Rs 10.88 crore

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 10.88 करोड़ रुपये की दी सौगात

Tue, 04 Oct 2022 08:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur gave a gift of Rs 10.88 crore
सुजानपुर विस क्षेत्र के पटलांदर में आयोजित सम्मेलन में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग और सां - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटलांदर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में 10 करोड़ 88 लाख की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किए। केंद्रीय मंत्री ने 766.51 लाख से री रंगड़ वाया पटलांदर सड़क के अपग्रेडेशन, 144.75 लाख से नाबार्ड के अंतर्गत निर्मित संपर्क मार्ग पुंग खड्ड से चम्योला, 108.37 लाख से नाबार्ड के अंतर्गत निर्मित ज्याड गांव तक संपर्क सड़क तथा 38.70 लाख से निर्मित पटलांदर -रंगड़ संपर्क मार्ग और 30 लाख से निर्मित पनोह के लोक भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं ताकि इस वर्ग के लोगों का उत्थान करके समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने आजाद भारत को संविधान दिया। आज भारत इसी संविधान से चलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आंबेडकर की ओर से बनाए गए संविधान को नमन करते हैं। दिल्ली में डॉ. बीआर आंबेडकर की जन्म भूमि से लेकर, शिक्षा, दीक्षा भूमि, चैत्य भूमि से लेकर निरवाण भूमि तक पंच तीर्थ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कम से कम दो सौ लोगों को प्रतिवर्ष इस पंच तीर्थ के भ्रमण पर ले जाने की पहल की जाएगी। केंद्र सरकार का अनुसूचित जाति वर्ग के लिए पूर्व में बजट 41 हजार 561 करोड़ था, जोकि मोदी सरकार ने बढ़ाकर 143 हजार करोड़ किया।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पहले एससी/एसटी वर्ग के लिए 11 फीसदी बजट का प्रावधान था, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया। इसके साथ ही प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में आंबेडकर भवनों का निर्माण किया गया। पूरे प्रदेश में 32 सांसद मोबाइल वाहनों के माध्यम से 8 लाख से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच तथा दवाइयां वितरित की जा चुकी हैं। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने अपनी सांसद निधि से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed