Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Understand the election process and definitely vote: Bairava

निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें : बैरवा

Fri, 26 Jan 2024 01:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Understand the election process and definitely vote: Bairava
बचत भवन हमीरपुर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों को सम्मानित करते उपा
हमीरपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को बचत भवन हमीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें। लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार मतदान है। इसलिए, किसी भी निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1950 में भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन



उपायुक्त ने कहा कि भारतीय संविधान में 18 वर्ष की आयु के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार दिया गया है। पहले मतदान के लिए निर्धारित आयु 21 वर्ष थी, जिसे 1980 के दशक में घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया। इससे देश के नवयुवाओं को भी मतदान का अधिकार मिला। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए। उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप की जिला आइकॉन एवं राष्ट्रीय स्तर की योग खिलाड़ी निधि डोगरा, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार दीपक महाजन, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार मनविंद्र सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का संदेश भी प्रसारित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान के महत्व से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला ने जिला निर्वाचन अधिकारी, अन्य अधिकारियों, नए मतदाताओं, अन्य गणमान्य लोगों तथा स्कूली विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed