फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Una became the winner in the volleyball competition

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में ऊना बना विजेता

Sat, 11 Oct 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 11 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Una became the winner in the volleyball competition
अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल में विजेता ऊना की टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
हमीरपुर। गौतम कॉलेज हमीरपुर में आयोजित तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जगदीश गौतम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया तथा खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और उच्चस्तरीय प्रदर्शन का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय ऊना ने राजकीय महाविद्यालय संजौली को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संजौली महाविद्यालय को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

तीसरा स्थान आरवीएस राजकीय महाविद्यालय सीमा ने हासिल किया। समापन अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं और विभिन्न संस्थानों के खेल अधिकारी भी उपस्थित रहे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 46 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed