फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ultrasound machine not working in medical college since last one month, pregnant women are being sent to civil hospital

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में एक महीने से अल्ट्रासाउंड मशीन खरीब, सिविल अस्पताल भेजी जा रहीं गर्भवती महिलाएं

Thu, 28 Nov 2024 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 28 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक माह से अल्ट्रासाउंड की दोनों मशीनें खराब हैं। ऐसे में यहां पर उपचार के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को अब टौणी देवी, नादौन, भोरंज आदि सिविल अस्पताल में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जो गर्भवती महिलाएं बाहर अल्ट्रासाउंड करवाने में सक्षम नहीं है, उन्हें खासी परेशानियों का सामना इन दिनों अस्पताल आने पर करना पड़ रहा है। कुछ एक निजी लैब के अल्ट्रासाउंड भी अस्पताल के अंदर चिकित्सक नहीं देख रहे हैं, क्योंकि उन लैब के अल्ट्रासाउंड में पहले काफी खामियां पाई जा चुकी हैं। हालांकि, कुछ निजी लैब के अल्ट्रासाउंड को चिकित्सक देख रहे हैं। ऐसे में जो गर्भवती महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, उन्हें टौणी देवी, भोरंज, नादौन आदि अस्पताल में भेजा जा रहा है। अस्पताल में एक माह से भी अधिक समय बीत जाने पर भी खराब अल्ट्रासाउंड की मशीन ठीक नहीं की गई हैं। रेडियोलॉजिस्ट महिलाओं को ओपीडी से भेज रहे हैं।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं सुनीता, अंजू, संतोष, रिया, कल्पना आदि ने कहा कि अस्पताल आने पर इधर-उधर भेजा जा रहा है, जिस कारण खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द मशीन की मरम्मत करने की मांग उठाई है, ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सरकारी लैब में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड निशुल्क किए जाने का प्रावधान है, लेकिन निजी लैब में पांच सौ से एक हजार रुपये अदा करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने कहा कि मशीनों को ठीक करवाने के लिए कहा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed