फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ultrasound being done once a week in Badsar Hospital

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर अस्पताल में सप्ताह में एक दिन हो रहे अल्ट्रासाउंड

Sat, 01 Feb 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound being done once a week in Badsar Hospital
सिविल अस्पताल बड़सर में ओपीडी के बाहर कतारों में लगे मरीज। संवाद
बड़सर(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद पिछले तीन वर्षों से रिक्त है।
विज्ञापन

स्थायी रेडियोलॉजिस्ट न होने से जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिनियुक्ति पर रेडियोलॉजिस्ट भेजे जा रहे हैं। इसमें रेडियोलाॅजिस्ट की ड्यूटी सप्ताह में केवल शनिवार को निर्धारित की गई है। इसके चलते मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए एक महीना बाद की तिथि मिल रही है। ऐसे में पेट दर्द के विकारों के मरीजों को आपात स्थिति में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी लैबों में भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों प्रदीप, राजीव, नरेश, सुदेश, कांता देवी, विक्रम राणा आदि ने कहा कि बड़सर अस्पताल का निर्माण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए किया गया था। 2016-17 के दौरान इस अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर इसे सिविल अस्पताल कर दिया गया और इसे 50 बिस्तर का बड़ा अस्पताल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बड़सर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन तो है, लेकिन टेस्ट करने के लिए अस्पताल के पास कोई स्थाई रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। अस्पताल में अन्य अस्पतालों से प्रतिनियुक्ति पर रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह के अंतिम दिन आते हैं। इससे मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, समय पर बारी न आने के कारण महंगे दामों पर निजी लैबों में अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ते हैं।


कोट

हाल ही में ज्वाइन किया है। धीरे-धीरे जो समस्याएं उनके सामने आ रही हैं, उनका समाधान किया जा रहा है। इस विषय में भी जो भी उचित समाधान होगा विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर किया जाएगा, ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

विक्रम कटोच, बीएमओ, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed