फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Uhal emerged as the winner in judo, and Lamblu in weightlifting.

Hamirpur (Himachal) News: जूडो में ऊहल और भारोत्तोलन में लंबलू बना विजेता

Thu, 17 Sep 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 17 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Uhal emerged as the winner in judo, and Lamblu in weightlifting.
भरेड़ी स्कूल में आयोजित अंडर-19 माइनर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबाल का मुकाबला जीतने के ब
सुजानपुर/हमीरपुर। जिले के तीन शिक्षा खंडों में आयोजित छात्र वर्ग की इंडोर, मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। फाइनल में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

तीनों स्कूलों में 18 खेल मुकाबलों में जिलेभर से 1198 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पीएम श्री सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में अंडर-19 छात्र इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन जंगलबैरी स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान जूडो में ऊहल विजेता और मैड़ उपविजेता रहा। कुश्ती में ब्ल्यू स्टार विजेता और बोहणी उपविजेता, बॉक्सिंग में हैप्स विकासनगर विजेता और हिम गुरुकुल उपविजेता रहा। कुराश में ऊहल विजेता और मैड़ उपविजेता, जबकि भारोत्तोलन में लंबलू विजेता और बोहणी उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य मंजरी महाजन ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुश्ती, कराटे, जूडो, ताइक्वांडो, योग, शतरंज, कुराश, ठोडा, टेबल टेनिस, वुशु और रस्साकशी के रोचक मुकाबले हुए।
--
कबड्डी में डिडवीं ने हमीरपुर को हराया
भरेड़ी स्कूल में माइनर खेलकूद प्रतियोगिता में हुए रोचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
भरेड़ी/नादौन (हमीरपुर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेड़ी में आयोजित अंडर-19 माइनर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले हुए। इस दौरान कबड्डी में डिडवीं ने हमीरपुर को हराया।
स्कूल प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि वॉलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी और खो-खो सहित विभिन्न खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। वहीं, खो-खो में रैली जजरी ने भतेड़ा, सुजानपुर ने बल्हडूहक, चौरी ने चकमोह और कुठेड़ा ने लदरौर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इसके अलावा कबड्डी में महावी ने भोरंज और बिझड़ी ने अमलैहड़ को हराया। वॉलीबॉल के सेमीफाइनल में कुल्हेड़ा ने सुपर मैग्नेट हमीरपुर और बिझड़ी ने सुजानपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर में आयोजित जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता में हैंडबाल में स्नाही ने अमरोह और गौना करौर ने हैप्स विकासनगर को हराया।

बास्केटबाल में स्नाही ने नादौन, बगवाड़ा ने भरेड़ी और झिरालड़ी ने भूंपल को हराया। हॉकी के फाइनल में सुजानपुर ने गौना करौर को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इस मौके पर सहायक समन्वयक सुरिंदर कुमार, रिकॉर्डर विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

भरेड़ी स्कूल में आयोजित अंडर-19 माइनर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबाल का मुकाबला जीतने के ब

भरेड़ी स्कूल में आयोजित अंडर-19 माइनर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबाल का मुकाबला जीतने के ब

भरेड़ी स्कूल में आयोजित अंडर-19 माइनर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबाल का मुकाबला जीतने के ब

भरेड़ी स्कूल में आयोजित अंडर-19 माइनर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबाल का मुकाबला जीतने के ब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed