{"_id":"66eed17596846fd1810f7e6a","slug":"two-youths-injured-when-scooter-slips-near-kanjyan-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-136521-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कंज्याण के पास स्कूटी फिसलने से दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कंज्याण के पास स्कूटी फिसलने से दो युवक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत कंज्याण कस्बे में शनिवार को स्कूटी स्किड होने से दो युवक घायल हो गए हैं। दोनों को भोरंज सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है। रोहित पुत्र लेख राज गांव संगरोह और प्रिंस चंद पुत्र भूमि दास गांव बगबाड़ा दोनों स्कूटी से ढो से कंज्याण की तरफ जा रहे थे। कंज्याण के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों युवक भी सड़क पर गिर गए। हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को स्थानीय लोग उपचार के लिए भोरंज सिविल अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों ही युवक समीरपुर में प्राइवेट आईटीआई में पढ़ते हैं। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना भोरंज के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि घायलों को हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है।