फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two youths died due to electrocution and bike accident in Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में करंट लगने और बाइक हादसे में दो युवकों की मौत

Sun, 08 Oct 2023 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत विभिन्न घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में नादौन हमीरपुर मार्ग पर पशु औषधालय के पास चल रहे केंद्रीय विद्यालय भवन परिसर के निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक प्रवासी युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस हाई वोल्टेज तार की ऊंचाई काफी कम है। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान सेफ्टी टैंक के गड्ढे से शटरिंग निकालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान नवीन और रुपेश दोनों चचेरे भाई सरिये की मदद से शटरिंग की प्लेट बाहर निकल रहे थे। तभी अचानक सरिया का एक सिरा ऊपर से जा रही हाई वोल्टेज तार से छू गया। इससे करंट लगने से नवीन के हाथ पांव जल गए जबकि रूपेश बेहोश हो गया। अन्य मजदूरों ने तुरंत उन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


27 वर्षीय नवीन पुत्र विजय मंडल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 27 वर्षीय रूपेश पुत्र लखन मंडल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों युवक बिहार के सुपौल जिला के रहने वाले हैं। नवीन की कुछ समय पूर्व ही शादी हुई थी। वह अपने पीछे एक साल की बेटी व पत्नी छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज करके आगे छानबीन आरंभ कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में रविवार देर शाम नादौन अंब मार्ग पर चामुखा गांव के निकट स्कूटी व बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गया। गौरव कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गांव घुमारवीं अपने फार्मेसी कॉलेज कुहना से अपने दोस्त सहित नादौन की तरफ आ रहा था। जबकि अजय कुमार (35) पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गांव प्रोभड किटपल भी नादौन की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अजय की ओर से बाइक को मोड़ते ही पीछे से आ रहे गौरव के साथ टक्कर हो गई। इससे दोनों दोपहिया चालक सड़क पर जा गिरे। वहां से निकल रहे कॉलेज के अन्य छात्रों ने दोनों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां अजय कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गौरव का उपचार चल रहा है। अजय कुमार अपने पीछे पत्नी एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामला दर्ज करके आगे छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर आकृति शर्मा ने कहा कि मामलों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(समाचार: सोनम शर्मा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed