{"_id":"5fdf49fd8ebc3e3f7e5d398b","slug":"two-week-wait-to-opd-in-bhota-hospital-hamirpur-hp-news-sml3550869130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैरिटेबल अस्पताल की ओपीडी सुविधा के लिए दो सप्ताह करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैरिटेबल अस्पताल की ओपीडी सुविधा के लिए दो सप्ताह करना होगा इंतजार
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। समर्पित कोविड हेल्थ सेंटर को चैरिटेबल अस्पताल भोटा से आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर शिफ्ट करने के बाद अब यहां लोगों को ओपीडी के लिए दो सप्ताह इंतजार करना पड़ेगा। बीते शनिवार को चैरिटेबल अस्पताल भोटा को समर्पित कोविड हेल्थ सेंटर से मुक्त कर विभाग ने मरीजों को हमीरपुर आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर शिफ्ट कर दिया। अस्पताल में शनिवार को 21 कोरोना मरीज उपचाराधीन थे। इनमें से छह मरीजों को ठीक होने के उपरांत शनिवार को छुट्टी दे दी गई। जबकि 15 मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर भेजा जा रहा है।
जिला हमीरपुर, बिलासपुर के पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सरकार को जिलाधीश व एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजकर चैरिटेबल अस्पताल की ओपीडी शुरू करने की मांग की थी। जिस पर सरकार ने नौ नवंबर को आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के नए भवन को समर्पित कोविड हेल्थ सेंटर बनाने के निर्देश दिए थे। लोनिवि ने इस अस्पताल भवन को तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द कर दिया। शनिवार को यहां कोविड हेल्थ सेंटर शिफ्ट हो गया।
इसके लिए व्यापार मंडल भोटा व विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त हमीरपुर व सरकार का आभार जताया है। चैरिटेबल अस्पताल भोटा के प्रशासक बेली राम ने कहा कि अभी अस्पताल को सैनिटाइज किया जाएगा। करीब दो सप्ताह का समय अस्पताल की ओपीडी शुरू होने में लगेगा।