फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two trucks collided near Morsu, one driver absconding

Hamirpur (Himachal) News: मोरसू के पास दो ट्रकों में भिड़ंत, एक चालक फरार

Sat, 25 Oct 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 25 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collided near Morsu, one driver absconding
मोरसू में टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त हुए ट्रक। संवाद
भोटा (हमीरपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 103 पर मोरसू के पास शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों ट्रकों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद एक ट्रक चालक मौके से गायब हो गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों के अनुसार एक ट्रक हमीरपुर से घुमारवीं की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक हमीरपुर की दिशा में आ रहा था। मोरसू के पास शिमला की ओर से आ रहे ओवरस्पीड ट्रक चालक ने सामने आ रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

महाराष्ट्र निवासी ट्रक चालक पंडित महाजन ने बताया कि वह हमीरपुर में केले की सप्लाई उतारकर वापस अपने घर महाराष्ट्र जा रहे थे। भोटा से डेढ़ किलोमीटर पीछे मोरसू के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। दूसरा ट्रक चालक टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही भोटा पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और चालक व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed