फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two student captured for copy

राजनीति शास्त्र की परीक्षा में दो नकलची पकड़े, हिंदी में नहीं मिला कोई

Mon, 09 Mar 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा विभाग ने सोमवार को बारहवीं कक्षा के राजनीति शास्त्र की परीक्षा में नकल करते दो विद्यार्थियों को पकड़ा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू में ये मामले पकड़े गए हैं। वहीं, दसवीं की हिंदी परीक्षा में विभाग को कोई भी नकलची नहीं मिला है।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी अंग्रेजी के पेपर में शिक्षा विभाग ने 16 नकलची छात्र पकड़े थे। जिनमें से 12 एसओएस और चार रेगुलर थे। अब बारहवीं के ही दो छात्र राजनीति शास्त्र की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए हैं। परीक्षा केंद्रों में कैमरों के बावजूद छात्र नकल करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। छात्र अपने साथ परीक्षा हॉल में पर्चियां लेकर जा रहे हैं। सोमवार को शिक्षा विभाग की टीम ने बिझड़ी, सोहारी और गारली स्कूल का निरीक्षण किया। जहां पर सब सामान्य पाया गया और नकल का कोई मामला नहीं पकड़ा गया। वहीं, निरीक्षण विंग की दूसरी टीम ने लंबलू, भोरंज और भरेड़ी स्कूल का निरीक्षण किया। इनमें से लंबलू स्कूल में दो नकलची पकड़े गए। उपनिदेशक निरीक्षण विंग एवं कार्यकारी उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा अजय पटियाल का कहना है कि सोमवार को लंबलू स्कूल में बारहवीं कक्षा के दो छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़े गए हैं। दसवीं का कोई भी मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed