{"_id":"69f8db987b9961d9220ee6a4","slug":"two-sides-clash-over-water-drainage-in-kathiavin-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-192478-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कठियावीं में पानी की निकासी पर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कठियावीं में पानी की निकासी पर दो पक्षों में मारपीट
Mon, 04 May 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 04 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लदरौर (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत कठियावीं में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों ही परिवारों ने एक-दूसरे पर पत्थर और डंडों से वार किया। दोनों पक्षों के सात लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी लदरौर में शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की। रविवार को निकासी नाली से पानी एक पक्ष के खेत में चला गया। इस दौरान दूसरे पक्ष ने नाराजगी व्यक्त की।
विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में रविदत्त, पूजा, रजत, परमजीत, पिंकी, रजनी और संजय दत्त घायल हुए। सभी का भोरंज अस्पताल में इलाज करवाया गया। मामले में रविदत्त और परमजीत ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि मारपीट की शिकायत पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है।