{"_id":"687fe74cbc69fbf74307b9aa","slug":"two-shops-were-burglarized-in-one-night-45-thousand-cash-stolen-in-taropka-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-161869-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक रात में दो दुकानों में लगाई सेंध, तरोपका में 45 हजार नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक रात में दो दुकानों में लगाई सेंध, तरोपका में 45 हजार नकदी चोरी
Wed, 23 Jul 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत तरोपका में फर्नीचर के शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां पर गल्ले से 45 हजार रुपये चोरी हुए हैं। चोरी की यह वारदात मंगलवार रात की है। तरोपका से पहले शातिर ने बडू में हार्डवेयर की एक दुकान में सेंध लगाई थी लेकिन यहां पर उसे नकदी नहीं मिली है। इसके बाद आरोपी तरोपका में फर्नीचर के शोरूम में घुसा । शोरूम के मालिक अंकुश ने पुलिस को शिकायत दी है और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सौंपी है।
एक सप्ताह पहले बरोहा में एक रेस्टोरेंट में 1,18000 रुपए की चोरी हुई थी। यहां पर चोरी की वारदात का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ था। यहां चोरी के दौरान आरोपी ने नकाब पहना हुआ था। तरोपका में हुई चोरी की वारदात का वीडियो भी सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुआ है। जिससे आरोपी की पहचान भी हो गई है। दोनों वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी एक ही है। तरोपका में चोरी की यह वारदात रात्रि अढ़ाई बजे की है। आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी है जोकि वारदात के बाद से गायब है। आरोपी के रिश्तेदारों और भाई को पुलिस ने थाना में तलब किया है।
आरोपी काफी वर्षों से दोसडक़ा के पास अपने परिवार के साथ रहता है, लेकिन कुछ समय से अलग रह रहा है। चोरी करते हुए उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है। इस मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी के भाई ने कहा कि लगभग छह महीने पहले ही उसका भाई अलग रह रहा है। वह चोरी और नशे जैसे कामों में संलिप्त हो गया है इसलिए उसे परिवार से अलग कर दिया गया है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी की पहचान हो गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।