फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two real sisters selected for state level competition

Hamirpur (Himachal) News: दो सगी बहनें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Fri, 20 Sep 2024 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन की दो सगी बहनों मनीषा और तनिष्का का चयन जिलास्तरीय अंडर-19 वॉलीबाल टीम में हुआ है। यह दोनों बहनें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस सफलता के पीछे शारीरिक अध्यापक विनोद कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्होंने छात्राओं को पूर्ण तन्मयता से प्रशिक्षण दिया। विद्यालय के संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया ने कहा कि इससे पूर्व भी कन्या विद्यालय नादौन की वॉलीबाल टीम सहित तीन कबड्डी खिलाड़ियों और दो बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए हो चुका है। इस सफलता में शारीरिक अध्यापक विनोद कुमार की मेहनत और समर्पण की अहम भूमिका रही है, जो छात्राओं के साथ सुबह और शाम के अलावा अवकाश के दिनों में भी घंटों अभ्यास करवाते रहे हैं। प्रधानाचार्य मंजू रानी, उपप्रधानाचार्य परमजीत सिंह सहित समस्त अध्यापकों ने शारीरिक अध्यापक विनोद कुमार और छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed