{"_id":"68ff8065f1e388243308e5d4","slug":"two-pickup-trucks-carrying-illegal-timber-seized-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-171379-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अवैध रूप से लकड़ी ले जाते दो पिकअप ट्राला जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अवैध रूप से लकड़ी ले जाते दो पिकअप ट्राला जब्त
Tue, 28 Oct 2025 07:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से लकड़ी ले जाते पिकअप ट्राला जब्त। स्रोत : जागरूक पाठक
चालक नहीं दिखा पाए लोड की गई लकड़ी के वैध दस्तावेज
ट्रालों में लदी लकड़ी की खरीद-फरोख्त पर सरकार ने लगाया है प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र नादौन के तहत रात्रि गश्त टीम ने कलूर के पास नाके के दौरान अवैध रूप से लकड़ी ले जाते दो पिकअप ट्रालों को पकड़ा है। ट्राला गाड़ियों में लोड की गई लकड़ी के चालक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए हैं। वहीं, ट्रालों में भरी लकड़ी की खरीद फरोख्त पर भी सरकार ने प्रतिबंध लगाया है।
विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्राला गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। कार्यकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी नादौन सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार रात को विभाग की ओर से होशियारपुर सड़क पर कलूर के पास नाका लगाया गया था। करीब 9:00 बजे के आसपास दो पिकअप ट्राले जो कि अवैध रूप से लकड़ी से भरे थे, उन्हें रोका गया। ट्राला चालकों से लकड़ी के दस्तावेज मांगे गए तो उनके पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे।
ट्राले में लकड़ी प्रारंभिक जांच में कैमल और कामल की पाई गई। लकड़ी की किस्म और यह किस बीट से कटी है, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। चालक ने बताया कि एक ट्राला सलौणी और दूसरा साथ लगते जिला कांगड़ा से लकड़ी लेकर पंजाब की ओर जा रहे थे। विभाग ने फिलहाल दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर चालकों के बयान दर्ज कर लिए हैं। वन परिक्षेत्र कार्यालय नादौन में इससे पहले भी दो ट्राला गाड़ियों को अवैध लकड़ी के मामले में जब्त की हैं। कुल चार गाड़ियां विभाग के कब्जे में हैं। इस मौके पर वन खंड अधिकारी अमित, वन खंड अधिकारी कांगू अशोक कुमार, वन रक्षक दिलबाग, राम कुमार व नजीर मुहम्मद आदि भी उपस्थित रहे।