फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two patient positive, hospital seeled

भोरंज अस्पताल में दो मरीज कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल दो दिन के लिए बंद

Wed, 04 Nov 2020 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में एक साथ दो मरीज कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। वहीं, बुधवार को दो मरीजों समेत 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मरीजों के संक्रमित पाए जाने से अस्पताल के साथ क्षेत्र में भय का माहौल है। बता दें कि भोरंज अस्पताल में इलाज करवाने के लिए सैकड़ों लोग प्रतिदिन आते हैं। ऐसे में अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज आने से अस्पताल में आए लोग डर गए हैं। प्रशासन ने भी दो दिन के लिए अस्पताल को सील कर दिया है। इससे पूर्व भी दो बार 2 और 4 अस्पताल के कर्मचारी व मरीज कोरोना पॉजिटिव आए थे। दो बार पहले भी अस्पताल बंद रह चुका है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल भोरंज में बुधवार को संदिग्ध मरीजों के रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए थे। उनमें दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। खंड चिकित्सा अधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया ने दो दिन के लिए भोरंज अस्पताल को बिल्कुल बंद कर दिया है। बीएमओ भोरंज ने बताया कि दो मरीज जो सिविल अस्पताल भोरंज में भर्ती हुए थे, कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अस्पताल को दो दिन के लिए बंद किया गया है। परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। अस्पताल के कार्यालय को छोड़कर शेष अस्पताल बंद रहेगा। शुक्रवार को अस्पताल खोला जाएगा। अस्पताल में ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन

उधर, जिले में बुधवार को आरटी पीसीआर टेस्ट में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में चबूतरा में कार्यरत 47 वर्षीय व्यक्ति और 45 वर्षीय महिला, लाहड़ क्षेत्र के गांव त्रुंगल की 82 वर्षीय महिला, रैल की 27 वर्षीय महिला और बड़सर के घंगोट क्षेत्र के गांव बड्डू की 83 वर्षीय महिला शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 54 वर्षीय महिला और 85 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed