फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two panchayats of Sujanpur are attracting tourists

सुजानपुर की दो पंचायतें सैलानियों को कर रहीं आकर्षित

Tue, 03 May 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two panchayats of Sujanpur are attracting tourists
सुजानपुर की टिहरा पंचायत में कृष्णधाम में बनी मूर्तियां। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की दो पंचायतें पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश के मानचित्र पर उभरी हैं। यह पंचायतें अब अपनी पहचान की मोहताज नहीं रही हैं। इन पंचायतों में विकास खंड कार्यालय की ओर से किए गए पर्यटन संबंधी विकास कार्यों ने इनकी पहचान के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण पन्ना जोड़ दिया है। ये पंचायतें प्राचीन धरोहरों के कारण भी विख्यात हैं।
विज्ञापन

सुजानपुर के साथ लगती पंचायत दाड़ला के गांव भलेठ में आदि योगी शिव धाम का निर्माण करके विकास खंड कार्यालय की ओर से किया यह कार्य अनोखी मिसाल बन गया है। इसी पंचायत में महाराजा संसार चंद का प्रवेश द्वार हुआ करता था। इसे संकट मोचन मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस गांव में शिव धाम तथा पार्क का निर्माण करके इतिहास के साथ विकास खंड कार्यालय के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने एक अनूठी पहल की है। यहां दूरदराज से पर्यटक पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर टिहरा में कृष्ण धाम के निर्माण में प्रभु कृष्ण की जीवनी का उल्लेख मूर्तियों व चित्रों के माध्यम से कर इसे भी आकर्षित बनाया गया है। जहां शिव धाम में एक करोड़ के करीब राशि खर्च हुई है। वहीं, टिहरा में 50 लाख के करीब खर्च आया है। इससे पहले टिहरा में महाराजा संसार चंद के प्राचीन महल हैं। अब यहां कृष्ण धाम पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

दोनों ही पंचायतों के पर्यटक स्थलों में सुजानपुर होली मेले के दौरान भी हजारों सैलानियों ने भ्रमण किया और इनकी खूबसूरती को कैमरों में कैद किया है। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा, पंचायत जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग से दोनों पंचायतों में बने यह पर्यटक स्थल पर्यटकों को आकर्षिक कर रहे हैं। यहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने कहा कि दोनों पंचायतों में बने धार्मिक पर्यटक स्थल बेहतरीन हैं और यहां दूर दराज से पर्यटक पहुंच रहे हैं। आगे भी इन स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed