फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two kutcha houses, two cowsheds, one security wall fell due to rain

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से दो कच्चे मकान, दो गोशालाएं, एक सुरक्षा दीवार गिरी

Sun, 30 Jul 2023 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कक्कड़ के गुजरेड़ा गांव में जगह-जगह ल्हासे गिरने से भारी नुकसान हुआ है। साथ ही गांव गुजरेड़ा निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य पवन कुमार पुत्र रामनाथ के पूरे मकान की दीवारों में जगह-जगह दरारें आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे परिवार पर मुसीबत आ गई है। बीते दिनों लगातार हो रही भारी बारिश से मकान की पिछली तरफ ल्हासा गिरने से मकान के अंदर पानी आ गया। जिससे सारे मकान की दीवारों में भी दरारें आ गईं।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से घर के अंदर रखे सारे सामान को निकाल कर सुरक्षित दूसरे घर में रखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पूर्व भी बरसात होती थी, लेकिन इतना नुकसान पहले कभी नहीं देखा। मौके पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार भी पहुंचे व उन्होंने पूरे मकान की हालत देखी। उन्होंने प्रशासन को पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन कर शीघ्र भेजने को कहा और शीघ्र मुआवजा दिलवाने के आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं, सुरेंद्र कुमार निवासी अंबोटा की पशुशाला गिर गई। दिलीप सिंह निवासी चौउन का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया। सुनीता देवी निवासी हिम्मर का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। निर्मला देवी निवासी कक्कड़ का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जाहू में सुरक्षा दीवार गिर गई। निर्मला देवी निवासी सरलीं की पशुशाला क्षतिग्रस्त हो गई। जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि संबंधित पटवारी को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed