{"_id":"68bb3155b12e8d3914081274","slug":"two-gaushalas-in-ukhalsooha-and-rapedi-villages-were-razed-to-the-ground-cattle-were-buried-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-165796-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उखलसूहा और रापेड़ी गांव में दो गोशालाएं जमींदोज, मवेशी दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उखलसूहा और रापेड़ी गांव में दो गोशालाएं जमींदोज, मवेशी दबे
Sat, 06 Sep 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
उखलसूहा गांव में गिरी गोशाला में दबे मवेशी। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। पंचायत धमरोल के उखलसूहा और रोपड़ी गांव में दो गोशालाएं जमींदोज होने से उसमें बंधे दो मवेशी दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हे सुरिक्षत बाहर निकाला।
धमरोल पंचायत उपप्रधान विजय कुमार ने बताया कि उखलसूहा निवासी करतार चंद पुत्र संतराम की पत्नी भैंस से दूध निकालकर घर के अंदर पहुंची ही थी कि पीछे से गोशाला अचानक गिर गई। इस हादसे में गोशाला में बंधी भैंस और कटरा मलबे में दब गए।
स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों मवेशियों को हल्की चोटें आने पर स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. प्रशांत ने प्राथमिक उपचार भी दिया। गोशाला के गिरने से उसमें रखा चारा व अन्य सामान भी दबकर खराब हो गया है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं, गांव रोपड़ी में वतन सिंह की स्लेटपोश गोशाला भी अचानक गिर गई है। जब गोशाला गिरी तो सभी पशु बाहर बंधे हुए थे। नाल्टू मनोह के पास ब्रह्मदास के घर के पास भूस्खलन होने से घर को खतरा बना हआ है।