फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two female teachers got into a fight over cleaning clothes, one got injured and fell down

Hamirpur (Himachal) News: रंगस चौक में दो कारों में टक्कर, एक घायल

Thu, 10 Oct 2024 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जोलसप्पड़ चौक में वीरवार शाम को दो कारों की टक्कर हो गई। कारों के आपस में टकराने से एक कार के बुजुर्ग चालक और साथ में बैठी रिश्तेदार महिला को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर में दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीरवार को एक कार हमीरपुर से नादौन की ओर जा रही थी और दूसरी नादौन की ओर से हमीरपुर की ओर जा रही थी। उसी समय हमीरपुर की ओर से आने वाली कार ने जैसे ही चौक पर खड़ी सवारियां उतार रही बस को ओवर टेक किया, उसी समय सामने से आने वाली कार से भीषण टक्कर हो गई। हादसा होते ही स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस थाना नादौन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर नरेश शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि हादसे की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed